CG Vyapam : संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 पदों की भर्ती परीक्षा (HSP25) के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति - CG VYAPAM

CG Vyapam : संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 पदों की भर्ती परीक्षा (HSP25) के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर का पत्र क्र./स्था.अवि./34/2024/973/ दिनांक 24.09.2024, पत्र क्र. / स्था.अवि./34/2024/1299/ दिनांक 04.11.2024, पत्र क्र., क्र./स्था.अवि./37/2025/99/दिनांक 03.02.2025, पत्र क्र. स्था.अवि./254/2025/629/दिनांक 30.06.2025 एवं संयुक्त संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छ.ग. का पत्र क्र./स्वा.अवि/302/769/ दिनांक 08.08.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर (HSP25) का आयोजन दिनांक 12-04-2026 को किया गया था।

उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 29-04-2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।

Leave a Comment