CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PSLA26) के आयोजन के सम्बंध में विज्ञप्ति - CG VYAPAM

CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PSLA26) के आयोजन के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG VYAPAM : छ.ग. व्यापम, नवा रायपुर द्वारा सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, पर्यावास भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर, अटल नगर, (छ.ग.) का पत्र क्र./8726/स्था/छ.ग.प.सं.मं./2024 / नवा रायपुर, दिनांक 31.12.2024 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं पत्र क्र. / 1505/स्था/छ.ग.प.सं.मं./2026/ नवा रायपुर, दिनांक 11.05.2026 द्वारा ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप पर प्राप्त अनुमोदन के आधार पर प्रयोगशाला परिचारक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (PSLA26) के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु संभावित परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-

क्रमांकविवरणतिथि / जानकारी
1ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि14.05.2026 (गुरुवार)
2ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि08.06.2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
3त्रुटि सुधार09.06.2026 से 11.06.2026, सायं 5:00 बजे तक
4परीक्षा की संभावित तिथि26.07.2026 (रविवार)
5परीक्षा का समयपूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
6व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि20.07.2026 (सोमवार)
7परीक्षा केन्द्र05 संभागीय मुख्यालयों में

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Comment