CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा अतिरिक्त संचालक, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ का पत्र क्रमांक / GENS-11/687/2025-DTE/Acad/3838 नवा रायपुर, अटल नगर, दिनांक 10.12.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं अतिरिक्त संचालक, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ का पत्र क्रमाँक / GENS/687/2025-DTE/Acad, दिनांक 25.03.2026 द्वारा प्राप्त अनुमोदन के आधार पर पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा-2026 (PPT26) का आयोजन दिनांक 07-05-2026 को किया गया था।
उक्त प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 02-06-2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त प्रवेश परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।