CG Vyapam : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों की प्रथम चरण लिखित भर्ती परीक्षा (HDEO26) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति - CG VYAPAM

CG Vyapam : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों की प्रथम चरण लिखित भर्ती परीक्षा (HDEO26) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG VYAPAM : माननीय रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर, (छ.ग.) का पत्र क्र. 8652/ II-14-1/2025 बिलासपुर, दिनांक 05.05.2025. द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं पत्र क्र. 7333 / II-14-1/2025 बिलासपुर, दिनांक 16.04.2026 द्वारा प्राप्त अनुमोदन के आधार पर व्यापम द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रथम चरण की लिखित भर्ती परीक्षा (HDEO26) का कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित किया गया है-

क्रमांकविवरणतिथि / जानकारी
1ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि20.04.2026 (सोमवार)
2ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि12.05.2026 (मंगलवार) सायं 5:00 बजे तक
3त्रुटि सुधार अवधि13.05.2026 से 15.05.2026, सायं 5:00 बजे तक
4प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि22.06.2026 (सोमवार)
5परीक्षा की संभावित तिथि28.06.2026 (रविवार)
6परीक्षा का समयपूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
7परीक्षा केन्द्रबिलासपुर, रायपुर

    अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

    विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

    Leave a Comment