CG VYAPAM : छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड, नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (MBSI26) के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति - CG VYAPAM

CG VYAPAM : छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड, नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (MBSI26) के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संयुक्त संचालक, छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड का पत्र क्रमांक / बी-1 /1/ विविध/402/2024-25/8005, दिनांक 30.01.2026 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर उप निरीक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन दिनांक 26-04-2026 को किया गया था।

उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 04-06-2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।

ALSO READ : CG VYAPAM : B.Sc. Nursing (BSCN26) Entrance Examination-2026प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र के सम्बंध में विज्ञप्ति

Leave a Comment