CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की स्थापना हेतु विज्ञापित कनिष्ठ न्यायिक सहायक (कम्प्यूटर) (Junior Judicial Assistant (Computer)] के पदों हेतु व्यापम, रायपुर द्वारा दिनांक 04/01/2026 को प्रथम चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
उक्त लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के मेरिट के आधार पर विज्ञापन की शर्तों के अनुसार 1:15 के अनुपात में कुल 178 अभ्यर्थियों को द्वितीय स्तर की कौशल परीक्षा हेतु पात्र पाया गया है।
उक्त कौशल परीक्षा की संभावित तिथि 26/04/2026 है। कौशल परीक्षा का समय / स्थान, परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र एवं परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी शीघ्र ही छ.ग. उच्च न्यायालय, बिलासपुर की वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in पर अपलोड कर दिया जायेगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र उच्च न्यायालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जो अभ्यर्थी के साक्षात्कार के लिये अधिकृत प्रवेश पत्र होगा। कृपया ध्यान रखें कि किसी भी आवेदक को अन्य किसी माध्यम से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा तथा इस संबंध में कोई पत्राचार ग्राह्य नहीं होगा।
उक्त पात्र पाये गये कुल 178 अभ्यर्थियों का अनुक्रमांक (व्यापम, रायपुर द्वारा लिये गये प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा में दिये गये अनुक्रमांक अनुसार) निम्नानुसार है-
