CG VYAPAM : सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत उप अंकेक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (COSA26) के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG VYAPAM : CGSSB (पूर्व नाम व्यापम), रायपुर द्वारा आयुक्त, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर का विभागीय पत्र क्र. स्थापना-7/OF-166/2025/3572, दिनांक 10.09.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं उप आयुक्त, सहकारिता, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर का पत्र क्र. / स्थापना-7/OF-166/2026/1870, दिनांक 27.04.2026 द्वारा ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप पर प्राप्त अनुमोदन के आधार पर उप अंकेक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (COSA26) का आयोजन दिनांक 05-07-2026 को किया गया था।

उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 30-07-2026 को CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) के वेबसाइट पर उक्त परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in, https://cgssb.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है । अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।

ALSO READ : PAT 2026 Final Answer Key & Result Notice

Leave a Comment