CG VYAPAM : प्री. एम.सी.ए. प्रवेश परीक्षा (MCA26) के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति - CG VYAPAM

CG VYAPAM : प्री. एम.सी.ए. प्रवेश परीक्षा (MCA26) के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा अतिरिक्त संचालक, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, छत्तीसगढ़ का पत्र क्रमाँक / GENS-11/687/2025-DTE/Acad/3838 नवा रायपुर, दिनांक 10.12.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं पत्र क्रमांक / तक.शि. शै./245/नवा रायपुर, दिनांक 13.02.2026 द्वारा प्राप्त अनुमोदन के आधार पर प्री.एम.सी.ए. प्रवेश परीक्षा-2026 (MCA26) का आयोजन दिनांक 07-05-2026 को किया गया था।

उक्त प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 02-06-2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त प्रवेश परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।

ALSO READ : CG VYAPAM : प्री.बी.एड. (Pre. B.Ed.26) प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र के सम्बंध में विज्ञप्ति

Leave a Comment