छ.ग. व्यापम, नवा रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 में पी.ए.टी./पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 21.06.2026 को किया जाना है।
NTA द्वारा NEET प्रवेश परीक्षा पुनः आयोजित करने हेतु सूचना जारी की है कि NEET प्रवेश परीक्षा दिनांक 21.06.2026 को आयोजित की जाएगी । अतः अभ्यर्थियों के हितों को दृष्टिगत करते हुए छ.ग. व्यापम द्वारा पी.ए.टी./ पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक 21.06.2026 के स्थान पर दिनांक 28.06.2026, रविवार को पूर्वान्ह 10:00 से 1:15 बजे तक किया जायेगा ।