CG Vyapam : सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत उप अंकेक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (COSA26) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति - CG VYAPAM

CG Vyapam : सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत उप अंकेक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (COSA26) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG Vyapam : छ.ग. व्यापम, नवा रायपुर द्वारा आयुक्त, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर, का विभागीय पत्र क्र. स्थापना-7/OF-166/2025/3572 नवा रायपुर, दिनांक 10.09.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं उप आयुक्त, सहकारिता, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर का पत्र क्र. / स्थापना-7/OF-166/2026/1870 नवा रायपुर, दिनांक 27.04.2026 द्वारा ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप पर प्राप्त अनुमोदन के आधार पर उप अंकेक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-

क्रमांकविवरणतिथि / जानकारी
1ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि29.04.2026 (बुधवार)
2ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि22.05.2026 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक
3त्रुटि सुधार अवधि23.05.2026 से 25.05.2026, सायं 5:00 बजे तक
4परीक्षा की संभावित तिथि05.07.2026 (रविवार)
5परीक्षा का समयपूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
6प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि25 जून 2026 (गुरुवार)
7परीक्षा केन्द्र05 संभागीय मुख्यालयों में
  1. अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
  2. विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Comment