
CG Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 30 नवंबर 2025 (रविवार) को मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर, फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सिंगल मशीन ऑपरेटर, सिंगल कलर शीटफेड ऑपरेटर, ट्रेसर/रिटेचर/पेस्टर, जूनियर रीडर के रिक्त पदों हेतु लिखित परीक्षा (MLG125) पूर्वान्ह सत्र में आयोजित की गई थी।
मॉडल उत्तर जारी
इस परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट
https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
पर 04 दिसंबर 2025 को प्रदर्शित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर मॉडल उत्तर देख सकते हैं।
दावा-आपत्ति की प्रक्रिया
अभ्यर्थी मॉडल उत्तर पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 09 दिसंबर 2025, अपरान्ह 3:00 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
दावा-आपत्ति केवल अभ्यर्थी के व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी।
डाक द्वारा या स्वयं उपस्थित होकर जमा की गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएँगी।
दावा-आपत्ति शुल्क
- प्रति प्रश्न : ₹50/-
- बिना शुल्क भुगतान के दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।
लॉगिन एवं दस्तावेज अपलोड
दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
पोर्टल में उपलब्ध विस्तृत दावा-आपत्ति प्रक्रिया मैनुअल का अध्ययन अवश्य करें।
आपत्ति दर्ज करने से पूर्व संबंधित सभी प्रमाणों की सॉफ्ट कॉपी तैयार रखें।
प्रक्रिया पूर्ण होने पर पावती रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण निर्देश
- निर्धारित तिथि और समय के बाद कोई भी दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
- बिना प्रमाण प्रस्तुत की गई आपत्तियाँ अमान्य मानी जाएंगी।
- प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण उपरांत विषय-विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।