CG Vyapam : प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट (PPT25) 2025: अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें पूरी जानकारी
CG Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट (PPT25) प्रवेश परीक्षा 2025 के अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अब व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। नीचे परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा का नाम | प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट (PPT25) |
परीक्षा की तिथि | 01 मई 2025 (पूर्वान्ह) |
मॉडल उत्तर जारी करने की तिथि | 16 मई 2025 |
दावा/आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 21 मई 2025 |
अंतिम उत्तर एवं परिणाम जारी करने की तिथि | 29 मई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
परीक्षा के बाद व्यापम द्वारा 16 मई 2025 को मॉडल उत्तर वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए थे। परीक्षार्थियों को उत्तर कुंजी पर 21 मई 2025 तक दावा/आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया। सभी आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्यापन एवं निराकरण कर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई।
व्यापम ने 29 मई 2025 को आधिकारिक रूप से अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सभी उपस्थित परीक्षार्थी व्यापम की वेबसाइट पर जाकर अपने प्रोफाइल में लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं।
CG Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर द्वारा आयोजित प्री एम.सी.ए. (MCA25)…
CG Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित एम.एस.सी. नर्सिंग (MSCN25) एवं…
CG Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 15.05.2025 (गुरुवार) पूर्वान्ह को पी.ए.टी./पी.व्ही.पी.टी.…
CG Vyapam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा दिनांक 29-05-2025 (गुरुवार) को पूर्वान्ह में प्री…
CG Vyapam : जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप…
GC Vyapam : पी.पी.एच.टी. (PPHT25) प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर जारी करने…