CG VYAPAM : NRDC25 परिणाम 2026 जारी – उप अभियंता भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर घोषित - CG VYAPAM

CG VYAPAM : NRDC25 परिणाम 2026 जारी – उप अभियंता भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर घोषित

CG VYAPAM : NRDC25 परिणाम 2026 और फाइनल आंसर की अब ऑनलाइन उपलब्ध

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) पदों के लिए आयोजित लिखित भर्ती परीक्षा (NRDC25) से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी।

परीक्षा के बाद प्रारंभिक मॉडल उत्तर व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे, जिन पर अभ्यर्थियों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा सावधानीपूर्वक समीक्षा की गई, जिसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई।

अब 20 मार्च 2026 को NRDC25 परीक्षा की फाइनल आंसर की और परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपना परिणाम व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन प्रोफाइल के माध्यम से देख सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन विवरण का उपयोग कर जल्द से जल्द अपना परीक्षा परिणाम जांच लें।

Leave a Comment