CG VYAPAM : छ.ग. व्यापम, नवा रायपुर द्वारा विभागीय अर्द्धशासकीय पत्र क्र./177/Secy/H&E2025/दिनांक 20.02.2025, सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, पर्यावास भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर का पत्र क्र./0784/स्था./छ.ग.प.सं.मं./2025/नवा रायपुर, दिनांक 26.12.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर प्रयोगशाला सहायक / सैम्पलर ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि
02.01.2026 (शुक्रवार) - ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि
27.01.2026 (मंगलवार) सायं 5:00 बजे तक - त्रुटि सुधार
28.01.2026 से 30.01.2026, सायं 5:00 बजे तक - परीक्षा की संभावित तिथि
22.03.2026 (रविवार) - परीक्षा का समय
पूर्वान्ह 11:00 से 1:15 बजे तक - व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि
16.03.2026 (सोमवार) - परीक्षा केन्द्र
- 05 संभागीय मुख्यालयों में
- अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
- विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
ALSO READ : CG Vyapam : मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग भर्ती परीक्षा (MLG125) – मॉडल उत्तर जारी, दावा-आपत्ति आमंत्रित