
CG VYAPAM : CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) द्वारा उप संचालक एवं नोडल अधिकारी, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
का पत्र क्र. ESTB-101/207/2025/34 नवा रायपुर,दिनांक 19.02.2026 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर एवं पत्र क्र.
ESTB-101/207/2025/127, दिनांक 14.07.2026 द्वारा ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप पर प्राप्त अनुमोदन के आधार
सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT 26) के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु परीक्षा का
कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-
| क्रमांक | विवरण | तिथि / समय |
|---|---|---|
| 1 | ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि | 24.07.2026 (शुक्रवार) |
| 2 | ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 21.08.2026 (शुक्रवार), सायं 5:00 बजे तक |
| 3 | त्रुटि सुधार (Correction Window) | 22.08.2026 से 24.08.2026, सायं 5:00 बजे तक |
| 4 | परीक्षा की संभावित तिथि | 11.10.2026 (रविवार) |
| 5 | परीक्षा का समय | पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक |
| 6 | वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि | 05.10.2026 (सोमवार) |
| 7 | परीक्षा केन्द्र | राज्य के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। |
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा।
छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं,
उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जावेगा । परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक
खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है ।
विस्तृत जानकारी वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in अथवा https://cgssb.cgstate.gov.in पर
उपलब्ध है।