CG VYAPAM : जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (WRDT26) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति - CG VYAPAM

CG VYAPAM : जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (WRDT26) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG VYAPAM : छ.ग. व्यापम, नवा रायपुर द्वारा प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़, शिवनाथ-भवन, नवा रायपुर, (छ.ग.) का पत्र क्रमांक 3323162/छ.ग./2023/4351/ दिनांक 19.05.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं पत्र क्रमांक 3323162/छ.ग./2023/3472 / दिनांक 23.04.2026 द्वारा ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप पर प्राप्त अनुमोदन के आधार पर अनुरेखक (सिविल) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-

क्रमांकविवरणतिथि / जानकारी
1ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि22.05.2026 (शुक्रवार)
2ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि15.06.2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
3त्रुटि सुधार16.06.2026 से 18.06.2026, सायं 5:00 बजे तक
4परीक्षा की संभावित तिथि02.08.2026 (रविवार)
5परीक्षा का समयपूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक
6व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि27.07.2026 (सोमवार)
7परीक्षा केन्द्ररायपुर

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

ALSO READ : CG Vyapam : छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड, नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (MBS126) के प्रवेश पत्र के सम्बंध में विज्ञप्ति

Leave a Comment