CG VYAPAM : कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत परिवहन आरक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (TDC26) केअंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति - CG VYAPAM

CG VYAPAM : कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत परिवहन आरक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (TDC26) केअंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा कार्यालय परिवहन आयुक्त, छ.ग., नवा रायपुर का पत्र क्र./8227/स्था./ टीसी/2025/दिनांक 20.05.2025, उप परिवहन आयुक्त, छ.ग., नवा रायपुर का पत्र क्र./9647/स्था./ टीसी/2025/ दिनांक 01.08.2025, पत्र क्र. /11840/स्था./ टीसी/2025/ दिनांक 02.12.2025, पत्र क्र./419/स्था/टीसी/2026 / दिनांक 27.01.2026 एवं पत्र क्र./स्था/टीसी/I/270236/2026/ दिनांक 30.01.2026 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (TDC26) का आयोजन दिनांक 19-04-2026 को किया गया था।

उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 19-05-2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।

Leave a Comment