CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा विभागीय अर्द्धशासकीय पत्र क्र. /177/Secy/H&E2025/ दिनांक 20.02.2025, सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, पर्यावास भवन, नवा रायपुर का पत्र क्र./0784/स्था./छ.ग.प.सं.मं./2025/नवा रायपुर, दिनांक 26.12.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर प्रयोगशाला सहायक / सैम्पलर ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (PLI125) का आयोजन दिनांक 22-03-2026 को किया गया था।
उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 08-04-2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।