CG VYAPAM : जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (WRAD25) के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति - CG VYAPAM

CG VYAPAM : जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (WRAD25) के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी करने के सम्बंध में विज्ञप्ति

CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़, शिवनाथ भवन, नवा रायपुर, (छ.ग.) का पत्र क्रमांक 3323162 / छ.ग. /2023/10648/ दिनांक 29.11.2024, पत्र क्रमांक 3323162/छ.ग./2023/पार्ट/552 दिनांक 06.01.2026 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर सहायक मानचित्रकार (सिविल) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (WRAD25) का आयोजन दिनांक 15-03-2026 को किया गया था।

उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। दिनांक 08-04-2026 को व्यापम वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।


व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं ।

ALSO READ : CG Vyapam : संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 पदों की भर्ती परीक्षा (HSP25) के प्रवेश पत्र के सम्बंध में विज्ञप्ति

Leave a Comment