B.Sc. Nursing (BSCN26) Entrance Examination-2026  - CG VYAPAM

B.Sc. Nursing (BSCN26) Entrance Examination-2026 

B.Sc. Nursing : छ.ग. व्यापम, नवा रायपुर द्वारा अतिरिक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर का पत्र क्रमांक/STU-49/13/2025-DME/दिनांक 24.12.2025 के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव, पत्र क्र. STU-49/12/2025-DME/दिनांक 02.03.2026 के माध्यम से प्राप्त अनुमोदन एवं पत्र क्र. STU-49/12/2025-DME/दिनांक 24.03. 2026 के माध्यम से प्राप्त संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026 में बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में जाकर निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन
कर सकेंगे-

क्रमांकविवरणतिथि / समय
1ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि27.03.2026 (शुक्रवार)
2ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि27.04.2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
3त्रुटि सुधार अवधि28.04.2026 से 30.04.2026, सायं 5:00 बजे तक
4परीक्षा की संभावित तिथि11.06.2026 (गुरुवार)
5परीक्षा का समयपूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
6प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि01.06.2026 (सोमवार)
7परीक्षा केन्द्र33 जिला मुख्यालयों में

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

ALSO READ : CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक / सैम्पलर ग्रेड-2 पदों की भर्ती परीक्षा (PLII25) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति

Leave a Comment