CG VYAPAM : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर एवं विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राइटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति

CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) द्वारा सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर का पत्र क्रमांक / 1849/1-14-01/2025, दिनांक 02.07.2025 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं पत्र क्रमांक F.N./1482/एक-14-01/2025, दिनांक 15.05.2026 द्वारा ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप पर प्राप्त अनुमोदन के आधार पर तथा अतिरिक्त सचिव, छ.ग. शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, का पत्र क्रमांक 339/स्था./छ.ग./2026, दिनांक 12.02.2026 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं अवर सचिव, छ.ग. शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, का पत्र क्रमांक 1065/स्था./छ.ग./2026, दिनांक 01.06.2026 द्वारा ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप पर प्राप्त अनुमोदन के आधार पर सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राइटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-

क्र. सं.विवरणतिथि / समय
1ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि01.07.2026 (बुधवार)
2ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि24.07.2026 (शुक्रवार), सायं 5:00 बजे तक
3त्रुटि सुधार25.07.2026 से 27.07.2026, सायं 5:00 बजे तक
4परीक्षा की संभावित तिथि06.09.2026 (रविवार)
5परीक्षा का समयपूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक
6वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि31.08.2026 (सोमवार)
7परीक्षा केन्द्र02 जिला मुख्यालयों में

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

विस्तृत जानकारी वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Comment