CG VYAPAM : व्यापम ने मेकेनिक से लेकर प्रिंटिंग ऑपरेटर पदों के लिए रिजल्ट और अंतिम आंसर की की जारी
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में मेकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक, ओवरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर तथा सहायक सेक्शन होल्डर जैसे पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा (MLII25) का आयोजन 8 मार्च 2026 को किया गया था। परीक्षा के बाद प्रारंभिक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई थी, जिस पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया गया, जिसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई। 20 मार्च 2026 को परीक्षा की फाइनल आंसर की और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
सभी उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना रिजल्ट जांच लें और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।